⚡ ब्रेकिंग News

मास्टर ट्रेनर ज्ञानचन्द्र तिवारी ने युवाओं को बताए उद्यमिता के गुण

मास्टर ट्रेनर ज्ञानचन्द्र तिवारी ने युवाओं को बताए उद्यमिता के गुण

केएमबी ब्यूरो संजय सिंह
 प्रतापगढ़। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान चंवर चौराहा, चंदीपुर रोड, प्रतापगढ़ में पशुपालन का छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क चल रहा है जहां जनपद के सभी विकास खण्ड के बेरोजगार युवाओं को लाभार्थी बनाया गया है जहां मास्टर ट्रेनर व कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने लाभार्थियों को पशुपालन के गुण विस्तार से बताए मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण देते हुए लाभार्थियों को बताया कि डेरी क्षेत्र में अन्नत संभावनाएं हैं आज का युवा अगर पशु पालन करके अपना रोजगार स्थापित करता है तो वह बहुत कम समय में सफल हो जाएगा। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि आज का युवा बाहर किसी कंपनी में नौकरी करने से अच्छा है वह पशुपालन के क्षेत्र में अपना करियर बनाए जिसमें बहुत सफलता है उन्होंने बताया कि आज का दौर व्यवसाय का है आज के युवाओं को नौकरी देने वाला बनाना चाहिए नौकरी लेने वाला नहीं। इस मौके पर बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान(RSETI) प्रतापगढ़ के निदेशक रवि रंजन ने कहा कि आरसेटी हमेशा बेरोजगारों को रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान कर रही है इस मौके पर आरसेटी के सांतनू शेखर सिंह,संजीव कुमार,अमृता दूबे,यशवंत कुमार और आदेश,अनिल,शिव कुमार समेत समस्त लाभार्थी प्रशिक्षार्थी प्रियांशू पटेल,प्रदीप कुमार पटेल,दिवाकर यादव,पंकज पाल, सचिन सिंह,बालकृष्ण पाल,आशीष कुमार यादव,समित सिंह,संतोष सिंह,अतुल सिंह,राकेश कुमार पाल,राजेश कुमार सरोज, आरेंद्र कुमार, हिमांशू गौतम,रविन्द्र सरोज,राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा,सच्चिदानंद तिवारी,देवेंद्र सिंह,बृजेश कुमार यादव,प्रशांत सिंह,कलावती देवी,प्रीति,मोहित यादव,बृजेश यादव,संतोष पटेल,संदीप मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...