शिक्षक दम्पति हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, शिक्षक केके सिंह के निधन पर शिक्षकों ने रखा दो मिनट का मौन
सुल्तानपुर। जिले में हुए चर्चित शिक्षक दम्पति के दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों, शिक्षामित्र संघ एवं अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने शनिवार को विरोध दर्ज कराया। शिक्षक दम्पति की स्मृति एवं न्याय की मांग को लेकर शिक्षक संगठन तिकोनिया पार्क में एकत्रित हुए और वहां से कैंडल मार्च निकालते हुए बस स्टेशन स्थित आज़ाद पार्क पहुंचे।
कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक शामिल रहे। सभी ने दिवंगत शिक्षक दम्पति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना में न्याय एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
इसी दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह (के.के. सिंह) के निधन की सूचना पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया। आज़ाद पार्क में सभी उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। शिक्षक संगठनों ने कहा कि शिक्षक दम्पति की हत्या की घटना ने पूरे शिक्षक समाज को झकझोर कर रख दिया है। शिक्षकों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग दोहराई।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष प्रतापगढ़ी, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, परिषदीय अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विशिष्ट बीटीसी संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, राम आशीष मौर्य, रमेश तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, विनोद यादव, अभिषेक सिंह, महेश चंद्र, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह, अटेवा अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, रणवीर सिंह रणधीर सिंह, बृजेश सिंह, राम बहादुर मिश्रा, सिकंदर वर्मा, धीरेन्द्र राव, राहुल राष्ट्रवादी, हेमंत यादव, वैभव भटनागर, दिपेन्द्र सिंह, हसीब अहमद, आशुतोष यादव, मंजू मिश्रा, सीमा सिंह, मुनेन्द्र मिश्रा आभा गुप्ता, ज्योति सिंह, बीना तिवारी गरिमा सिंह, अर्चना चित्रांसी, शीला, अलका पाण्डेय सन्दीप वर्मा अखिलेश यादव, नीमर दास, राजीव मिश्रा अलोक सिंह,भावना तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय प्रवक्ता निज़ाम खान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
إرسال تعليق