विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

राष्ट्रपति पद प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू लखनऊ पहुंच करेंगी भाजपा नेताओं से वोट और समर्थन की अपील

राष्ट्रपति पद प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू लखनऊ पहुंच करेंगी भाजपा नेताओं से वोट और समर्थन की अपील

केएमबी रुक्सार अहमद

लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को राजधानी लखनऊ आ रहीं हैं। द्रौपदी मुर्मू लोक भवन में एनडीए की बैठक में शामिल होंगी और भारतीय जनता पार्टी,अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से वोट और समर्थन देने की अपील करेंगी।भाजपा मुर्मू के राजधानी दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेगी। मिली जानकारी के‌ अनुसार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर तीन बजे चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद द्रौपदी मुर्मू स्वागत करेंगे, तो वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से भी द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया जाएगा। द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से बटलर पैलेस स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।इसके बाद शाम छह बजे लोक भवन में एनडीए की बैठक में शामिल होंगी।मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगे।द्रोपदी मुर्मू भी बैठक में अपनी बात रखेंगी।बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर द्रोपदी मुर्मू के सम्मान में रात्रि भोज होगा।बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को पूरी तरह से साधने के लिए राजधानी लखनऊ में जगह-जगह द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में जबरदस्त बैनर लगाए हैं।एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में एससी-एसटी वर्ग की महिलाएं द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगी। भारतीय जनता पार्टी दलित और आदिवासी वर्ग के बीच संदेश देने की कोशिश करेगी कि पार्टी ने पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति जैसे बड़े पद के लिए चुना है। एयरपोर्ट, लोकभवन, वीवीआईपी गेस्ट हाउस और सीएम आवास पर आदिवासी नृत्य और लोक कलाकारों का कार्यक्रम भी होगा।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال