भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक ब्लाक परिसर में हुई सम्पन्न

भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक ब्लाक परिसर में हुई सम्पन्न

केएमबी ब्यूरो रुक्सार अहमद
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता नरेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री कर्मराज द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद बर्मा जिला संरक्षक, जिला मीडिया प्रभारी रिजवान अहमद, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सैयदा बेगम, रामनाथ मिश्रा तहसील उपाध्यक्ष, नसीम खान, हाजी मुनीर, कालिका प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में एक मासिक बैठक की गई। बैठक‌ में संगठन के विस्तार हेतु विशेष बल देते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा संगठन मजबूत रहेगा तभी किसानों की समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र होगा। विकासखंड कूरेभार परिसर में हुई बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को ग्राम पंचायतों में जाकर किसान संगठन को मजबूत करने का फैसला लिया गया। संगठन को मजबूत करने के लिए अग्रिम तारीख 15 जुलाई 2022 को किसान पंचायत का आयोजन अखंड नगर ब्लॉक तहसील कादीपुर में होना सुनिश्चित की गई है। बैठक में बरसात न होने से किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रहा। माइनरों में पानी न होने से किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति ध्वस्त है। किसान समस्याओं पर जिला प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। यदि किसान समस्याओं पर प्रशासन मूकदर्शक बना रहा और यथा शीघ्र समाधान न कराया गया तो शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال