भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा

केएमबी रुकसार अहमद

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष (समाजसेवी) रेनू तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया।कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले में 14 अगस्त को सुबह एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बीजेपी महिला मोर्चा की तरफ से करने का निर्णय लिया गया है,जिस संबंध में बीजेपी जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा रेखा निषाद जी ने बताया कि जिले के हर कोने से 4 से 5 हजार की संख्या में महिलाएं तिरंगा वस्त्र ( जिसमें भगवा,हरा या सफेद रंग में से कोई भी एक रंग का हो) पहन कर 14 अगस्त की सुबह नौ बजे जिलाध्यक्ष आर ए वर्मा के गोमती हॉस्पिटल परिसर में एकत्रित होगी और वहां से चलते हुए विभिन्न मार्गो से होते हुए सभी महिलाएं विकास भवन स्थित झांसी रानी की प्रतिमा पर माल्यर्पण करते हुए अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।
इसमें जिला से लेकर मंडल, मंडल से बूथ स्तर के साथ सेक्टर लेबल की सभी बहनें आमन्त्रित है,जिसके पास भगवा,सफेद,या हरा, तीनों में से कोई भी रंग का वस्त्र नहीं होगा, वो तब किसी भी रंग के कपड़े पहन कर कार्यक्रम का हिस्सा बन सकती हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा में जिले की पदाधिकारी बहने शामिल रहेगी जिसमें से रेनू तिवारी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा जया सिंह महामंत्री कार्यालय प्रभारी अमिता शुक्ला मीडिया प्रभारी पूनम अग्रहरि रीता कश्यप करिश्मा गौतम सुषमा जयसवाल रानी मिश्रा महामंत्री आदि बहने कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال