विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

सिवनी के जनपद पंचायत बरघाट में अमृत सरोवर का सपना हुआ सरकार

सिवनी के जनपद पंचायत बरघाट में अमृत सरोवर का सपना हुआ सरकार 

केएमबी ब्यूरो विनोद मरकाम

सिवनी। जिले में 75 अमृत सरोवर निर्माण का एक टारगेट प्रधानमंत्री मोदी का है जिसमें सिवनी जिले के लिए भी 75 अमृत सरोवर निर्माण किए जाने हैं उनमें से एक अमृत सरोवर बरघाट के ग्राम नंदौरा का जो कि अपने आप में सुंदरता का परिचायक बन रहा है। जनपद पंचायत बरघाट के अधीनस्थ विभाग आरईएस के अथक प्रयासों से यह सरोवर सुंदर और भव्यतम बन पाया। यदि किसी के मन में किसी कार्य के प्रति एक दृढ़ निश्चय हो जाए यदि वह संकल्पित हो जाए तो अंत में विजय उसी की होती है। ऐसा ही कुछ काम जनपद पंचायत बरघाट के ग्राम पंचायत नंदोरा ने कर दिखाया जो कि आज प्रत्यक्ष रूप में दिख रहा है।अमृत सरोवर योजना का प्रारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया है। भारत के प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में 75 -75 तालाब का निर्माण किया जाएगा। इनकी मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। तालाब का निर्माण करने से उस जगह को और सुन्दर बनाया जायेगा जिससे पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। जल ही जीवन है, जल के बिना कुछ भी संभव नहीं है, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जल की अहम भूमिका है, और जल ही मूल तत्व है। हर व्यक्ति को जल की आवश्यकता पड़ती है। इसी जरुरत को पूर्ण करने के लिए केंद्र सरकार जल संरक्षण की नयी योजना लेकर आई है। अमृत सरोवर रचनात्मक कार्यों का प्रतीक है जोकि आज़ादी के अमृत महोत्सव को समर्पित है। भारत सरकार के द्वारा 15 अगस्त 2022 को पूरे देश में 50,000 अमृत सरोवर तालाब बनाने का लक्ष्य तय किया गया था। 15 अगस्त 2023 तक 50 हज़ार तालाब बनाने का कार्य पूरा किया जायेगा। इस काम के लिए राज्य की जगहों को चिन्हित कर लिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य के सिवनी जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदौरा बरघाट में अमृत सरोवर का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना से किया गया यह सरोवर देखने में बड़ा ही सुंदर एवं मनमोहक लगता है। इस सरोवर का नामकरण 16 जनवरी 2001 को श्रीनगर एयरपोर्ट हमले में शहीद हुए वीर बिंदु कुमरे के नाम से रखा गया है। अभी इस सरोवर में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है जिसमें समूह के द्वारा मछली पालन किया जा रहा है। यही पास पर पार्क भी विकसित किया जा रहा है जिससे कि निकट भविष्य में यह पार्क पूरे परिसर को एक भव्यता सुंदरता प्रदान करेगा। सरोवर निर्माण के बाद जिला कलेक्टर की अगुवाई में संकल्प लिया गया कि हम भारत को विकसित बनाएंगे। गुलामी की मानसिकता को उखाड़ फेंकेंगे और देश की विरासत पर गर्व करेंगे। एकता एवं एकजुट के लिए कर्तव्य पद पर रहेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। भारत को 2047 में व्यक्ति विकसित देश बनाने का सपना साकार करेंगे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال