शादी के बहाने मेकअप आर्टिस्ट से बलात्कार, मारपीट करके गहने भी छीने, सिवनी के अपराधी वीर होम्स लूघरवाड़ा के पंकज बघेल पर मामला दर्ज

शादी के बहाने मेकअप आर्टिस्ट से बलात्कार, मारपीट करके गहने भी छीने

सिवनी के अपराधी वीर होम्स लूघरवाड़ा के पंकज बघेल पर मामला दर्ज

केएमबी नीरज डेहरिया
सिवनी। शादी का झांसा देकर सिवनी के अपराधी द्वारा मेकअप आर्टिस्ट से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। मानकापुर पुलिस ने आरोपी पंकज बघेल (46) लूघरवाड़ा, सिवनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंकज बघेल नामक युवक, वीर होम्स कालोनी और श्रीमाया रेस्टोरेंट का संचालक भी है जो लुघरवाड़ा,सिवनी (मप्र) का निवासी है। पीड़िता 39 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट है। वह अपने बेटों के साथ रहती है। एक साल पहले सिवनी में विवाह समारोह के दौरान उसकी पंकज से पहचान हुई थी। बाद में दोनों की बातचीत होने लगी। उसने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया। वह अगस्त 2023 में पीड़िता को अमरावती ले गया, वहां एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 31 अगस्त को पंकज पीड़िता के घर के पास आया। पीड़िता को फोन करके परेशान करने लगा। फोन पर जवाब नहीं देने पर कार का जोर-जोर से हॉर्न बजाने लगा। हॉर्न की आवाज से अपार्टमेंट के निवासी परेशान होने लगे। यह देखकर पीड़िता ने पंकज को फ्लैट में आने दिया। कुछ देर चर्चा करने के बाद पंकज ने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। सुबह होने पर पंकज पीड़िता की पिटाई करने लगा। उसने जन्मदिन पर भेंट में दी गई सोने की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट छीन लिया। यह घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मानकापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बलात्कार तथा मारपीट का मामला दर्ज कर पंकज बघेल की खोजबीन आरंभ की है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال