WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ मछुआरों तक अवश्य पहुंचाया जाए- संजय निषाद

मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ मछुआरों तक अवश्य पहुंचाया जाए- संजय निषाद

केएमबी संवाददाता
 सुलतानपुर सितम्बर/मा0 मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 डॉ0 संजय कुमार निषाद द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर लिया गया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सभी संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
    सर्वप्रथम प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा पुष्प गुच्छ/ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद का मोमेन्टों देकर म मंत्री का स्वागत किया गया। इसी प्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा का अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओ0पी0 चौधरी अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल का परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) अशोक सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।   
             तत्पश्चात मंत्री की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड/फार्म, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषाद राज बोट योजना, मछुआ कल्याण, ऐरियटर के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गयी।उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया की मछुवारा समाज में इन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए तथा योजनाओं का लाभ उचित पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाये। तत्पश्चात् जिला पंचायत सभागार में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं व मछुआ समुदाय के मत्स्य पालको के साथ बैठक की गयी, जिसमें मत्स्य विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया गया। 
       इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य अयोध्या मण्डल राजेन्द्र बिष्ट, विधायक लम्भुआ प्रतिनिधि, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय जिला मत्स्य अधिकारी, जलशक्ति विभाग के अधिकारी, मण्डी परिषद, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी(नेडा), अधिशाषी अभियन्ता विद्युत सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।   
-------------------------------------------------------
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال