WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

देवरिया में एनएच-28 पर हादसा, ट्रक से टकराकर एक ही बाइक पर सवार 4 दोस्‍तों की दर्दनाक मौत


देवरिया में एनएच-28 पर हादसा, ट्रक से टकराकर एक ही बाइक पर सवार 4 दोस्‍तों की दर्दनाक मौत
केएमबी प्रदीप श्रीवास्तव
देवरिया। सोमवार की रात चारों एक ही पल्सर बाइक से कसया एक दोस्त का बर्थ डे मनाने गए थे। रात करीब 12 बजे वापस हाटा लौट रहे थे। उसी दौरान एनएच 28 पर देवरिया-हेतिमपुर मोड़ के समीप स्थित पुल के पास कुहासे के चलते तेज रफ्तार बाइक एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के शिकार तीन युवक कुशीनगर और एक देवरिया जिले का रहने वाला है। हादसा एनएच 28 पर महुआडीह थाना क्षेत्र में हेतिमपुर के समीप हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के शहबाजपुर के रहने वाले पिण्टू गौड़ (22) पुत्र रणजीत गौड़, हाटा क्षेत्र के मुड़ेरा उपाध्याय के रहने वाले नीतेश सिंह (23) पुत्र नंदलाल सिंह कसया थाना क्षेत्र के भैसहां के रहने वाले अतुल सिंह (24) पुत्र विनोद और देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के नारायनपुर का रहने वाला अंकित गौड़ (24) पुत्र नारायन गौड़ आपस में दोस्त थे।
सोमवार की रात चारों एक ही पल्सर बाइक से कसया एक दोस्त का बर्थ डे मनाने गए थे। वहां से रात करीब 12 बजे वापस हाटा लौट रहे थे। उसी दौरान एनएच 28 पर देवरिया-हेतिमपुर मोड़ के समीप स्थित पुल के पास कुहासे के चलते तेज रफ्तार बाइक एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर देर रात में ही महुआडीह के थानेदार अनिल कुमार और चौकी इंचार्ज गोपाल राजभर मौके पर पहुंचे और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेजवाया। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। सीओ ने पूछने पर बताया कि सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही विधिक कार्रवाई कर रही है।



और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال