WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

समरसता और सेवा का संदेश: गणतंत्र दिवस पर कंबल वितरण व भोज का आयोजन

समरसता और सेवा का संदेश: गणतंत्र दिवस पर कंबल वितरण व भोज का आयोजन

केएमबी खुर्शीद अहमद 
डलमऊ,अमेठी (रायबरेली)। गणतंत्र दिवस और महाकुंभ के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2025 को श्री नारायण प्रताप सिंह स्मृति महाविद्यालय, मन्हेरू और श्रीमती राम उरेही बालिका इंटर कॉलेज, पकरा, गिरिफ्ता में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही समरसता भोज का भी आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके बाद 10:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी और इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षण संस्थान के प्रबंधक देवेंद्र सिंह शिवम ने बताया कि यह आयोजन विगत वर्षों की तरह इस बार भी समाज के जरूरतमंदों की सेवा और समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में समाजसेवी, शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह आयोजन राष्ट्रीयता और सेवा भाव को समर्पित होगा।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال