महाकुम्भ व श्री राम मन्दिर जाने वाले श्रद्धालुओं हेतु जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाए
सुलतानपुर 01 फरवरी/महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में विभिन्न देशों व प्रदेशों से आकर श्रद्धालुओं द्वारा संगम पर स्नान किया जा रहा है। श्रद्धालु प्रयागराज से श्री राम मन्दिर अयोध्या दर्शन हेतु भी जा रहे हैं। जनपद सुलतानपुर प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले मार्ग पर स्थित है, जिसके दृष्टिगत श्रद्धालुओं का आवागमन सुविधाजनक बनाए रखने हेतु विभिन्न व्यवस्थाएं जनपद सुलतानपुर प्रशासन तथा पुलिस द्वारा की गई हैं।
1. दिनांक 27.01.2025 से लगभग 2 लाख वाहनों से श्रद्धालु सुलतानपुर होकर गुजरे हैं।
2. आवागमन मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से बनाये रखने के लिये रूट डायवर्जन प्लान बनाया गया है तथा उसके क्रियान्वयन हेतु 38 मजिस्ट्रेट,174 पुलिस अधिकारी एवं 350 हेड कॉन्सटेबल/कॉन्सटेबल/ होमगार्ड तैनात किये गये हैं।
3. सुलतानपुर पुलिस द्वारा जनपद की सीमा पर 36 स्थलों पर पुलिस पिकेट्स लगाई गई है। जनपद के अन्दर यातायात व्यवस्था हेतु 09 प्रमुख चौराहों/तिराहों पर पिकेट्स तथा 06 क्विक रिस्पान्स टीम तैनात की गई हैं।
4. मार्गों पर यातायात की निगरानी व यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एकीकृत पुलिस-प्रशासन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है व 136 पेट्रोल पम्पों एवं 123 ढ़ाबों/होटलों पर सी0सी0टी0वी0 को क्रियाशील कराया गया है।
5. मार्गों पर 03 फायर टेण्डर तैनात किये गये हैं।
6. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से यातायात प्रभावित न हो,इसके लिये 04 क्रेन तथा 15 मैकेनिकों की व्यवस्था विभिन्न स्थलों पर की गई हैं।
7. दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार हेतु 23 एम्बुलेन्स समस्त व्यवस्थाओं सहित प्रयागराज अयोध्या मार्ग पर तैनात की गई हैं।
8. श्रद्धालुओं के विश्राम हेतु 67 होल्डिंग एरिया रहने,खाने,पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था के साथ स्थापित किये गये हैं, जिनमें अब तक लगभग 25,000 श्रद्धालुओं द्वारा विश्राम किया गया है।
9. मार्गों पर 136 पेट्रोल पम्पों एवं 123 ढाबों/होटलों पर महिला व पुलिस श्रद्धालुओं हेतु अलग-अलग स्वच्छ प्रसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।
10. श्रद्धालुओं को ले जाने वाली रेलवे ट्रेन सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर डायवर्जन किये जाने की स्थिति में यात्रियों को सड़क मार्ग से गन्तव्य तक पहँुचाने हेतु 55 बसों को रिजर्व में रखा गया है तथा उनके ठहरने हेतु कुल 3000 की क्षमता के साथ दो होल्डिंग एरिया स्थापित किये गये हैं।
Tags
विविध समाचार