भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयता वादी) गुट की जिला प्रशासन को सख्त चेतावनी
सुल्तानपुर। 6 मार्च 2025 दिन बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रमा शंकर मचौधरी एवं जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क सुल्तानपुर में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। आज तक किसी भी समस्या का समाधान न होने से किसान संगठन में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। किसान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सर्व सहमति से निर्णय लिया है कि यदि 19 मार्च 2025 तक प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र दिनांकित 6 फरवरी 2025 का निस्तारण संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाता है तो किसान 20 मार्च 2025 को तिकोनिया पार्क सुल्तानपुर में पंचायत लगाने पर मजबूर होगा। इसके बाद संगठन द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को 21 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी से वार्ता किया। किसान पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि समस्या का समाधान नहीं होगा तो किसान 20 मार्च 2025 को आर पार की लड़ाई लड़ने पर मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, प्रदेश सचिव उमेश, जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे, तहसील अध्यक्ष जयसिंहपुर राज नारायण तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मोतियापुर सुरेश यादव, रामनायक तिवारी बड़े मिश्रा देवी प्रसाद शुक्ला देव मिश्रा अरविंद उपाध्याय अमरावती सरिता कुसुम आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
कृषि समाचार