शासकीय महाविद्यालय कुरई में मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

शासकीय महाविद्यालय कुरई में मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

केएमबी नीरज डेहरिया
सिवनी। शासकीय महाविद्यालय कुरई में राष्ट्रीय सेवा योजना व स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वाधान में 11 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम प्राचार्य बीएस बघेल के संरक्षण में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो पंकज गहरवार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का प्रारंभ 11 नवंबर 2008 से किया गया। इस दिन का उद्देश्य शिक्षा के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था। वे एक शिक्षाविद्, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी व राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने शिक्षा और संस्कृति को विकसित करने के लिए संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी, यूजीसी जैसी संस्थानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदानों को देखते हुए 1992 में उनको मरणोपरांत भारतरत्न पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। अंग्रेजी विभाग में पदस्थ डॉ नितिंका रघुवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस सामाजिक समरसता और शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले देश के पहले शिक्षा मंत्री भारत रतन मौलाना अबुल कलाम आजाद को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन हैं। मौलाना अबुल कलाम आजाद ने कहा था कि दिल से दी गई शिक्षा से ही समाज में क्रांति ला सकती है। प्रो जेपी मरावी ने कहा कि हमें एक पल भी यह नहीं भूलना चाहिए कि हर एक व्यक्ति का यह जन्म सिद्ध अधिकार है की उसे बुनियादी शिक्षा मिले बिना इसके वह पूर्ण रूप से एक नागरिक के अधिकार का निर्वहन नहीं कर सकता। छात्रा वंदना दर्शनिया ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2025 की थीम एआई और शिक्षा स्वचालन की दुनिया में मानव एजेंसी का संरक्षण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए निबंध लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कार्यक्रम की गई । कार्यक्रम के दौरान प्रो पवन सोनिक, डॉ राजेंद्र कटरे, डॉ नीतिंका रघुवंशी, प्रो पंकज गहरवार इत्यादि की उपस्थिति रही। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में योगिता ठाकुर, अश्विनी खरे, आर्यन धौलपुरिया, स्नेहा बरमैया, हेमंत देशमुख, तौफीक शेख इत्यादि का योगदान रहा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال