WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

मंडल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मंडल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव  क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। भाजपा मंडल बिछुआ के तत्वाधान में दशहरा मैदान बिछुआ में सांसद खेल महोत्सव मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।  प्रतियोगिता का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया,प्रतियोगिता में गुरुवार को कुल 3 मुकाबले खेले गए,पहला मुकाबला सनराइज स्कूल बिछुआ बनाम उच्चतर माध्यमिक बालक बिछुआ,दूसरा मुकाबला शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोनी बनाम सतपुड़ा शारदा विद्यालय बिछुआ,एवं तीसरा मुकाबला उल्हावाड़ी11 बनाम सोनी कोचिंग क्लासेस के मध्य खेला गया। इसी तारतम्य में क्रमशःउच्चतर माध्यमिक बालक बिछुआ,सतपुड़ा शारदा बिछुआ,एवं सोनी कोचिंग क्लासेस ने अपने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया,सभी मुकाबले अंडर 17 के अंतर्गत खेले गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े ने प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों एवं अतिथियों का अभिवादन कर टीमों का उत्साहवर्धन किया। 
इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े,जनपद अध्यक्ष सतीश भलावी,जनपद उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे,परिषद उपाध्यक्ष मंगलेश दुबे,महामंत्री द्वय विजेंद्र सिंह दीक्षित,श्रीमती कीर्ति करमेले,पार्षद अनिल कुर्मी, बबलू आरगुड़े,दीपक चोपड़े,श्रीमती बिंदु मालवीय,जनपद सदस्य पाला सरयाम,सीईओ गौरव तिवारी,बीईओ लक्ष्मीकांत मिश्रा, बीआरसी दिनेश डिगरसे,उमेश कुरोठे,उपाध्यक्ष बलदेव बोबडे, राजेश रघुवंशी,हिम्मतराम सोनी,अरुण साहू,रामकुमार वर्मा,घनश्याम पवार,सोनू नागरे,नीलेश चोपड़े,प्रमोद श्रीवास,रजत वानखेड़े,सचिन कड़वे,मोनू पवार,मनोज साहू,मिथुन कटारे,विनोद मालवीय,असलम खान,क्रीड़ा अधिकारी डॉ नीरज सर, चन्द्रभान नागरे,प्रकाश डेहरिया,संजीव गौतम,कैलाश यादव,सुधीर गौतम,मुकेश कोचे,सुनील बिलखरे,समेत स्कूली बच्चे क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال