⚡ ब्रेकिंग News

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 01 जेसीबी और 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 01 जेसीबी और 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई,अमेठी। तिलोई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जायस थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से सीज कर लिया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबी डोला मजरे मुबारकपुर मुखेतिया के समीप अवैध खनन की गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना जायस पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था तथा दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से उसका परिवहन किया जा रहा था।पुलिस द्वारा वाहन चालकों से खनन एवं परिवहन संबंधी वैध अनुमति पत्र और आवश्यक प्रपत्र मांगे गए, किंतु वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अग्रेतर विधिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।इस अभियान में थाना जायस के थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम तथा खनन निरीक्षक दुष्यन्त कुमार विश्वकर्मा मय टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और इसे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...