तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने मारा टक्कर, नवयुवक घायल, चल रहा है इलाज
अमेठी। थाना शिवरतनगंज अंतर्गत टिकरी गांव के करीब हुआ सड़क एक्सीडेंट। टिकरी ग्रामसभा अंतर्गत स्थित डॉक्टर भीम राव अंबेडकर शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। डॉ बी आर अम्बेडकर शिक्षण संस्थान के अध्यापक अरविंद ने बताया कि हैदरगढ़ से शिवरतनगंज को जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने मेरे सगे छोटे भाई सुरेंद्र को टक्कर मार दी और वहां से आनन फानन रफूचक्कर हो गया। चश्मदीदों की मानें तो टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेंद्र सड़क से काफी दूर जा कर गिरा। सुरेंद्र को गंभीर चोटें लगी। फिलहाल आनन फानन सुरेंद्र को नजदीकी क्लीनिक पर पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो जब से हैदरगढ़ टू शिवरतनगंज मार्ग का निर्माण नए सिरे से हुआ है सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को विद्यालय और चौराहों पर ब्रेकर बनवाने चाहिए जिससे लोग स्पीड का ख्याल रखें और शिवरतनगंज प्रशासन को चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए जिससे इस प्रकार की लापरवाही करने वालों को दबोचा जा सके।
إرسال تعليق