उमरा यात्रा पर रवाना हुए असलम बाबा, देवराज डेहरिया बने कार्यवाहक अध्यक्ष
सिवनी। कौमी एकता कमेटी सिवनी के जिला अध्यक्ष असलम बाबा के पवित्र मक्का-मदीना (उमरा) की एक माह की धार्मिक यात्रा पर प्रस्थान के अवसर पर उनके निवास पर रोज़ा इफ्तार के दौरान समिति की एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली, जहां सदस्यों ने भावनात्मक माहौल में अपने अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन के निरंतर संचालन और गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि असलम बाबा की अनुपस्थिति के दौरान कौमी एकता कमेटी के सदस्य देवराज डेहरिया को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। यह जिम्मेदारी उनकी वापसी तक प्रभावी रहेगी। देवराज डेहरिया को यह दायित्व सौंपते हुए सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति पूर्व की भांति सामाजिक सौहार्द, कौमी एकता और जनसेवा के कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने असलम बाबा की यात्रा को सफल, मंगलमय एवं सुरक्षित होने की कामना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ एवं सकुशल वापसी की प्रार्थना की। बैठक में संगठन की एकता, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से असलम बाबा, डॉ. के.सी. मेश्राम, विनोद यादव, रामराजेश डहेरिया, शंकरलाल डहेरिया, मो. हसीब, के.के. यादव, कोमल गढ़पाल, साबिर खान, संजय यादव एवं देवराज डेहरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Post a Comment