⚡ ब्रेकिंग News

जानिए आज का राशिफल ज्योतिषाचार्य प्रफुल्ल बी मिश्रा (जन्मकुंडली, अंकशास्त्र, तर्कशास्त्र एवं वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ) के साथ

जानिए आज का राशिफल ज्योतिषाचार्य प्रफुल्ल बी मिश्रा (जन्मकुंडली, अंकशास्त्र, तर्कशास्त्र एवं वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ) के साथ
आज दिनांक 20/03/2026 (शुक्रवार )का राशिफल:-
मेष राशि:-(Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपके खर्च और निवेश के बढ़ने के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में बजट के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से आपको बचना चाहिए. वित्तीय मामलों में अपनी योजनाओं के अनुसार ही आगे बढ़ें और दिखावे या किसी भी तरह की चूक से बचें |
 शुभ अंक: 2, 3, 6 और 9
आज का उपाय: शुक्रवार को सुंदरता की देवी का ध्यान करें।

वृष राशि:- (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और सफलता से भरा रहेगा. आप अपने करियर और कारोबार में तेजी से आगे बढ़ेंगे और पेशेवर कार्यों में आपका प्रदर्शन बहुत बेहतर रहेगा. आपके साथी और सहयोगी आपके काम करने के तरीके से काफी प्रभावित होंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को साधने की आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी ।
शुभ अंक: 2, 6 और 8
आज का उपाय: शनि देव के मंदिर में दीया जलाएं।

मिथुन राशि:- (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए कामकाज के लिहाज से आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. आप अपनी कार्ययोजनाओं को और अधिक संवारेंगे जिससे प्रबंधकीय मामलों को बल मिलेगा. सफलता का स्तर आज काफी ऊंचा रहने वाला है और आपको कई बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. सबको साथ लेकर चलने की आपकी आदत आपको लाभ दिलाएगी ,व्यापारिक प्रस्तावों में आपको लाभ के अवसर मिलेंगे और बातचीत के दौरान आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. पैतृक विषयों में आज गति आएगी और आप अपनी योग्यता का शानदार प्रदर्शन करेंगे. अपनों का सहयोग आपको उत्साहित रखेगा जिससे आप लगन के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे |
शुभ अंक: 2, 3, 5, 6
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क राशि:- (Cancer)
कर्क राशि के जातकों की भाग्य की चाल आज काफी मजबूत बनी रहेगी. आप विभिन्न क्षेत्रों में तेजी दिखाएंगे और श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी और इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा. आप सभी को साथ लेकर चलने में कामयाब होंगे और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे , धर्म और आस्था के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी. मनोरंजक कार्यों में शामिल होने या यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं |
शुभ अंक: 2, 3, 6
आज का उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि:- (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज अपने आर्थिक और व्यापारिक कार्यों में विवेक और विनम्रता से काम लेने की जरूरत है. करीबी लोगों का सहयोग आपको मिलता रहेगा लेकिन आपको आवश्यक कार्यों पर अपना फोकस बढ़ाना होगा. अनुशासन और आज्ञा का पालन करना आज आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा , व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें और किसी भी जरूरी मीटिंग के लिए पर्याप्त समय लेकर जाएं. लाभ आज मध्यम रहने वाला है इसलिए व्यवस्था की अनदेखी न करें |
शुभ अंक: 1, 3 और 9
आज का उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि: - (Virgo)
कन्या राशि के जातक आज अपने कामकाजी मित्रों के साथ संबंधों को और बेहतर बना पाएंगे. निजी रिश्तों में घनिष्ठता बढ़ेगी आप बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होंगे क्योंकि आपका व्यापारिक आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा.
महत्वपूर्ण मामलों में आपको इच्छित सफलता मिलने की पूरी संभावना है. नेतृत्व और प्रबंधन की अपनी क्षमता को आप और निखारेंगे. साझीदारी के कार्यों में गति आएगी और अपनों का सहयोग आपका साहस बढ़ाएगा ।
शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8
आज का उपाय: भेलेनाथ को दूर्वा चढ़ाएं।
 
तुला राशि:-(Libra)
तुला राशि के जातकों का आज अपने परिश्रम पर भरोसा बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आप एक सहज स्थिति बनाए रखने में सफल होंगे. पेशेवर निरंतरता और समय का सही प्रबंधन आपको बेहतर परिणाम देगा. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं और कामकाज में पूरी स्पष्टता रखें , उम्मीद के अनुरूप परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको स्मार्ट वर्किंग पर ध्यान देना होगा. सभी मामलों में अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें. सेहत के प्रति थोड़े सजग रहें क्योंकि पुराने रोग उभर सकते हैं. सेवा व्यवसाय से जुड़े लोगों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा लेकिन विरोधियों की सक्रियता पर नजर रखें | 
शुभ अंक: 2, 6 और 9
आज का उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि:-(Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को आज मित्रों का भरपूर समर्थन मिलेगा और आपको कुछ आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. अपनी बुद्धि और कौशल से आप कार्यक्षेत्र में उचित जगह बनाने में सफल होंगे. परीक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपका उत्साह बना रहेगा. आर्थिक मामलों पर आज आपका विशेष फोकस रहने वाला है. आज कुछ सुखद भेंटवार्ता के मौके बनेंगे और भ्रमण या मनोरंजन के अवसर भी मिल सकते हैं. आपसी चर्चा और सलाह से आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद होगा ।
शुभ अंक: 3, 6 और 9
आज का उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि :- (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज सलाह दी जाती है कि वे जिद में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें. भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है. अपने परिवार के सदस्यों और स्वजनों की अनदेखी बिल्कुल न करें.
परिवार में सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दें और दूसरों के दबाव में आने से बचें. संकीर्ण सोच का त्याग करें और अपनी प्रतिक्रियाओं में धैर्य रखें । 
शुभ अंक: 2, 3, 6 और 9
आज का उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मकर राशि:- (Capricorn)
मकर राशि के जातक आज सामाजिक गतिविधियों में बहुत सक्रिय रहेंगे. आपके आसपास का वातावरण उत्साहजनक और आपके अनुकूल रहेगा. भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना बढ़ेगी. आपका संपर्क का दायरा बढ़ेगा और शुभ सूचनाओं के आदान-प्रदान से घर में खुशी आएगी.
जन सरकारों से जुड़े कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. आपका व्यवहार काफी प्रभावशाली रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. वाणिज्यिक विषयों में तेजी बनी रहेगी जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सभी क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा । 
शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9
आज का उपाय: शनि मंदिर में दीपक जलाएं।

कुंभ राशि:- (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के घर में आज सुख और वैभव का वातावरण रहेगा. पारिवारिक कार्य और व्यवसाय आज गति पकड़ेंगे. आप अपने करियर में नई पहल और पराक्रम दिखाने में सफल होंगे.घर में सुख-शांति बनी रहेगी और आपके जीवन स्तर में सुधार होगा. घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है और खानपान का आनंद लेंगे. परिजनों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी ।
शुभ अंक: 2, 6 और 8
आज का उपाय: पशु-पक्षियों को दाना डालें।

मीन राशि :- (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सबके साथ मिलजुलकर काम करने का है. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप उत्साह के साथ अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे. आपके व्यवहार की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी. महत्वपूर्ण कार्यों में आपको मनचाही सफलता मिलने के योग हैं.आपकी वाणी और व्यवहार प्रभावशाली रहेंगे जिससे आपको आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. लंबित पड़े मामले आपके पक्ष में बनेंगे. आप नवीन प्रयासों पर अपना जोर बनाए रखेंगे और संपर्कों से आपको अच्छा लाभ होने की उम्मीद है।
शुभ अंक: 2, 3, 6 और 9
आज का उपाय : भगवान विष्णु के मंदिर जाकर दर्शन करें।

आचार्य प्रफुल्ल बी मिश्रा ( ज्योतिषाचार्य )9554504430
विशेषज्ञ-जन्मकुंडली, अंकशास्त्र , तंत्रशास्त्र और वास्तुशास्त्र|

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...