लखनऊ के सरोजिनी नगर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस
लखनऊ। सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओ को हार्दिक बधाई दी एवं कहां कि यह दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए समर्पण, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पुनः दृढ़ करने का अवसर है।भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन शक्ति और जनसेवा का यह सफर हम सभी को निरंतर प्रेरित करता है। विधायक डॉक्टर सिंह ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लें। इस पावन अवसर पर विधायक डा0 राजेश्वर सिंह ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं आमजन का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में केएमबी न्यूज़ की ब्यूरो चीफ उर्मिला सिंह से बात करते हुए विधायक डा0 राजेश्वर सिंह ने खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वह सरोजिनी नगर की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और आगे भी आमजन की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। कार्यक्रम में सुश्री नेहा सिंह ठाकुर मनोनीत पार्षद लखनऊ नगर निगम, सीमा कनौजिया, संतोष कनौजिया, विश्व विजय सिंह, उर्मिला सिंह, हेमा, रीना उपाध्याय, शिव शंकर सिंह, जीतू विवेक सिंह, प्रदीप मिश्रा, डा0 अखिलेश सिंह, विधायक जी के कार्यालय प्रभारी कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
إرسال تعليق