बदहाल खड़ंजा बना जानलेवा, नरायनपुर के ग्रामीण परेशान
तिलोई,अमेठी। विकास के दावों के बीच तिलोई ब्लॉक के कूरा ग्राम सभा स्थित नरायनपुर गांव का मुख्य खड़ंजा मार्ग बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। दशकों से जर्जर यह रास्ता अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत और हादसों का कारण बन चुका है।यह मार्ग कोई सामान्य रास्ता नहीं, बल्कि तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे करीब 20 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। बावजूद इसके, इसकी मरम्मत की ओर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत इतनी खराब है कि आए दिन राहगीर और दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। बरसात में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायतों के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला है।
إرسال تعليق