नवजात शिशु का इलाज कराने जा रही महिला की बाइक से गिरकर हुई मौत
शुकुल बाजार,अमेठी। थाना क्षेत्र अंतर्गत किसनी ग्राम पंचायत के गांव दूधाधारी में मंगलवार की सुबह एक घटना घट गई। जानकारी के मुताबिक दूधाधारी निवासी हितलाल पुत्र किरसन निषाद अपनी पत्नी करिश्मा के साथ नवजात बच्ची की इलाज करवाने हेतु ग्राम रेछे जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक मृतका करिश्मा (27) जो अपनी नवजात बच्ची से जमोगा नामक बीमारी से परेशान थी।
शिवरतन पुरवा गांव से पहले जंगल क्षेत्र में अचानक उनकी बाइक सड़क पर पड़ी बालू से फिसल गई। जिससे पति-पत्नी दोनों अनियंत्रित होकर गिर पड़े।करिश्मा को गंभीर चोटे आयी और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वही हितलाल और नवजात बच्ची बाल-बाल बच गए। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि करिश्मा का विवाह वर्ष 2023 में अयोध्या जनपद के गांव बनिया का पुरवा ग्राम पंचायत कसारी से हुआ था। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष बाजार शुकुल थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा से ले गई तो उनके द्वारा बताया गया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
إرسال تعليق