⚡ ब्रेकिंग News

देवरिया जिले की रामपुर कारखाना पुलिस ने दलित युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

देवरिया जिले की रामपुर कारखाना पुलिस ने दलित युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। जनपद में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना रामपुर कारखाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया और उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में आदित्य सिंह उर्फ शिवम सिंह और राकेश कुमार गौड़ शामिल हैं, जो थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को तरकुलवा-रामपुर कारखाना पटनवापुल मार्ग से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक आलाकत्ल चाकू, एक नाजायज चाकू, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गौरतलब है कि 4 अप्रैल 2026 को एक युवती की चाकू से हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इस मामले में एससी एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...