⚡ ब्रेकिंग News

हथरोहना में जल जीवन मिशन का काम अटका, पेयजल की आपूर्ति न होने से ग्रामीण नाराज

हथरोहना में जल जीवन मिशन का काम अटका, पेयजल की आपूर्ति न होने से ग्रामीण नाराज

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
 तिलोई,अमेठी। जलजीवन मिशन की शुरुआत देश में आठ वर्ष पहले हुई थी । केंद्र सरकार ने वादा किया था कि 2024 तक गांव के प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचा दिया जाएगा लेकिन स्वच्छ जल - स्वस्थ कल के नारे के साथ शुरू की गई यह योजना मात्र कागजी खानापूर्ति बनकर रह गई है। खबर तिलोई क्षेत्र के सिंहपुर विकासखंड अंतर्गत हथरोहना गांव से है जहां आज भी ग्रामीण जल जीवन मिशन से पानी नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। पानी न मिलने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासी हरिराम भारती बताते हैं कि टंकी का काम बहुत धीरे चल रहा है कई अन्य ग्राम पंचायतों में पानी की सप्लाई दे दी गई है लेकिन यहां अभी गांवों के लोगों के तमाम कनेक्शन करने बाकी है। आधी अधूरी टंकी का कार्य मात्र शो-पीस बना हुआ है।वहीं दीनानाथ प्रजापति बताते हैं कि कई मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाई ही नहीं गई हैं। जहां पाइप डाले भी गए हैं वहां नलों में टोटियां ही नहीं लगाई गई हैं। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें भी बड़ी समस्या बन गई हैं। कार्यदाई संस्था ने इन सड़कों को खोदकर वैसे ही छोड़ दिया है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। राम नारायण प्रजापति ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में हो रही देरी और अधिकारियों की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में भरी आक्रोश व्याप्त है। कार्यदाई संस्था की घोर लापरवाही और अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह योजना अधर में लटकी हुई है।
हथरोहना प्रधान नंदकिशोर मौर्य ने बताया कि पानी न मिलने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीण मुझसे सवाल करते हैं मैने कई बार इस टंकी के बाबत अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन लापरवाह अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। इस बाबत जब अवर अभियंता जल जीवन मिशन सिंहपुर आर० के० यादव से बात करने का प्रयास किया गया तो कॉल रिसीव नहीं की गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...