⚡ ब्रेकिंग News

गैस सिलेंडर के लिए युवक एक माह से परेशान, एजेंसी संचालक पर गाली-गलौज व धमकी का आरोप

गैस सिलेंडर के लिए युवक एक माह से परेशान, एजेंसी संचालक पर गाली-गलौज व धमकी का आरोप

केएमबी खुर्शीद अहमद/आमिर अशरफ
तिलोई,अमेठी। विकासखंड सिंहपुर क्षेत्र के हाथरोहना गांव निवासी दुर्गेश कुमार सिंह नामक युवक ने गैस सिलेंडर न मिलने और एजेंसी संचालक द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह बीते करीब एक माह से गैस सिलेंडर के लिए लगातार चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे अब तक सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया।बैटरी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि उसने 20 मार्च को गैस सिलेंडर बुक कराया था। इसके बावजूद कभी केवाईसी के नाम पर तो कभी अन्य बहाने बनाकर उसे एजेंसी द्वारा टाल दिया जाता रहा। युवक का आरोप है कि उसके बाद बुकिंग कराने वाले कई लोगों को गैस सिलेंडर दे दिया गया, जबकि उसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।पीड़ित ने इन्हौना स्थित इंडियन गैस एजेंसी के संचालक मंझील पंडित पर अभद्रता, भद्दी गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दुर्गेश के अनुसार जब उसने अपनी समस्या को लेकर सवाल किया और गैस न मिलने की स्थिति में बुकिंग रसीद वापस मांगी, तो संचालक भड़क गया और उसे एजेंसी से भगा दिया।घटना से आहत पीड़ित ने इन्हौना थाने में शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...