⚡ ब्रेकिंग News

स्कूल के पहले दिन मासूम की बस से कुचलकर मौत, स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

स्कूल के पहले दिन मासूम की बस से कुचलकर मौत, स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे काजिम अली गांव के पास बुधवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम अपने स्कूल के पहले दिन घर से निकला था, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा करने वाली बस एक प्राइवेट स्कूल की बताई जा रही है। घटना के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोश फैल गया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर कानून-व्यवस्था संभालने और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार नियमों की अनदेखी की जाती है। कई वाहन बिना फिटनेस और परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जबकि कुछ चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हैं। आरोप है कि इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...