⚡ ब्रेकिंग News

सीवान में आधी रात सड़कों पर उतरे एसपी-डीएम, सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण

सीवान में आधी रात सड़कों पर उतरे एसपी-डीएम, सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण
केएमबी मुकुल बरनवाल
सीवान: जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से मंगलवार की देर रात पूरन कुमार झा और विवेक रंजन मैत्रेय अचानक सड़कों पर उतर गए। दोनों अधिकारियों ने डायल-112 सेवा और रात में चल रही पुलिस गश्ती का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई थानों और प्रमुख हाईवे पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, ड्यूटी पर तैनाती और वाहनों की जांच प्रक्रिया को परखा गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जवानों से पूछताछ कर उनकी कार्यप्रणाली का भी आकलन किया।
एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और देर रात तक शहर एवं आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय नजर आई।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...