⚡ ब्रेकिंग News

धर्मार्थ श्री शिवाम्बरा धाम सिद्ध पीठ द्वारा श्री रामचरितमानस पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

धर्मार्थ श्री शिवाम्बरा धाम सिद्ध पीठ द्वारा श्री रामचरितमानस पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। धर्मार्थ श्री शिवाम्बरा धाम सिद्ध पीठ आश्रम मुकुंदपुर निकट केपीटी भट्ठा, प्रतापगंज बाजार, सुल्तानपुर में आश्रम की स्थापना के उपलक्ष्य में 10 मई 2026 दिन रविवार को श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया एवं 11 मई 2026 दिन सोमवार को पूर्णाहुति व हवन का कार्यक्रम संपन्न होगा। क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं में श्री रामचरितमानस एवं 12 मई को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आश्रम के संस्थापक एवं कार्यक्रम के आयोजक पीठाधीश्वर पंडित प्रफुल्ल बी मिश्रा ज्योतिषाचार्य ने हमारे संवाददाता से बातचीत में बताया कि इस सिद्ध पीठ की स्थापना 12 मई, वर्ष 2025 को की गई थी। आश्रम की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को ग्रह बाधा, भूत-प्रेत बाधा, और ज्योतिष व वास्तुदोष एवं तंत्र-मंत्र के माध्यम से आम जनमानस की पीड़ा को दूर करने का प्रयास करना है। विगत वर्ष हुए आश्रम की स्थापना के साथ ही जिले एवं देश के कोने-कोने से लोग अपनी समस्या, बीमारी, बाधा, वास्तु दोष, ग्रह बाधा से मुक्ति पाने के लिए आश्रम पर पधारते हैं। आम जनमानस को आश्रम स्थापित होने से इन सबका लाभ भी प्राप्त हो रहा है। श्री रामचरितमानस पाठ एवं पूर्णाहुति व हवन में प्रमोद कुमार मिश्रा, रंजना देवी, प्रियंवदा मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, अखिलेश मिश्रा इंदु मिश्रा, पंडित शिखर मिश्रा, महंत साकेत दास जी महाराज, महंत सरजू दास जी महाराज, देवकीनंदन शुक्ला, नागेंद्र प्रसाद गौतम, दुर्गेश पाण्डेय, श्यामा चरण उपाध्याय, विश्व मोहन उपाध्याय, आशीष तिवारी, अमितोष तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, पप्पू विश्वकर्मा, रविंद विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, दानेंद्र शुक्ला, नमन शुक्ला, शशांक शुक्ला, सौरभ शुक्ला, रवि शंकर दुबे, सौरभ दुबे, विवेक दुबे, राजकुमारदुबे, नरेंद्र दुबे, हरसू बरन दुबे, सुरेंद्र दुबे, महेंद्र दुबे, बाबा दुबे, सुधांशु राणा मिश्रा, शीतला प्रसाद भार्गव, शुभ मंगल विश्वकर्मा, दिनेश यादव, संतोष सोनी, संजय यादव, रिया यादव, प्रिया यादव, श्याम लाल यादव, पंडित शिवांश मिश्रा, रंजीत यादव, शिवनारायण मिश्रा, वंदना तिवारी, अखिलेश कनौजिया, विनय भास्कर, पवन कुमार, अनिरुद्ध कुमार, शीतला प्रसाद जयसवाल, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, धर्मेंद्र शुक्ला, शिवम शुक्ला, नितेश सिंह, सोनू कनौजिया, सत्येंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, आलोक सिंह, योगेश गुप्ता, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा (भूषण मिश्रा) एवं समस्त ग्राम वासियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...