⚡ ब्रेकिंग News

सपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, बड़ी संख्या में डुप्लीकेट वोट का आरोप

सपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, बड़ी संख्या में डुप्लीकेट वोट का आरोप

केएमबी ब्यूरो नीरज अग्रवाल
हापुड़। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने आरोप लगाया कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में (हर विधानसभा में 5 से 6 हजार) डुप्लीकेट वोट मौजूद हैं। सपा नेताओं का कहना है कि इस मामले की शिकायत एक महीने पहले जिलाधिकारी से की गई थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। सपा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और देश भर में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान सपा नेताओं ओमपाल गुर्जर और आनंद गुर्जर ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को भी उठाया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...