⚡ ब्रेकिंग News

हापुड़ के बदनौली जंगल में युवक अमन की हत्या से सनसनी, अपने ही खेत में मिला युवक का शव

हापुड़ के बदनौली जंगल में युवक अमन की हत्या से सनसनी, अपने ही खेत में मिला युवक का शव

मंडल ब्यूरो नीरज अग्रवाल
 हापुड़। जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर बदनौली जंगल में 25 वर्षीय युवक की सिर पर भारी और ठोस वस्तु से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह युवक का शव उसी के खेत में पड़ा मिलने से इलाके में अफरा तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अमन सागर पुत्र हंसराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अमन सोमवार शाम किसी काम से अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह बदनौली पेट्रोल पंप के पास खेत से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने शिनाख्त की तो पता चला कि शव अमन का ही है और जिस खेत में शव मिला वह उसी के परिवार का है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ दीपक चतुर्वेदी, थाना हापुड़ नगर प्रभारी सुरेश कुमार, हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक, बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और महिला थाना प्रभारी अरुणा राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतक की स्कूटी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूचना पर एसपी ज्ञानंजय सिंह और एएसपी महेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि युवक के सिर पर ठोस वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन देन और पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस मोदीनगर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...