⚡ ब्रेकिंग News

पिछले एक सप्ताह से लापता युवक का शव ईख के खेत में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पिछले एक सप्ताह से लापता युवक का शव ईख के खेत में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

केएमबी ब्यूरो कैलाश चंद 
गाजियाबाद। मोदीनगर के गांव बखरवा में एक सप्ताह से लापता युवक पवन शर्मा का शव ईख के खेत में मिला है। परिजनों ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पवन मोदीनगर के एक निजी कॉलेज में काम करते थे। 21 सितंबर को सुबह ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने मोदीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार दोपहर गांव के ईख के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान पवन शर्मा के रूप में की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शव कई दिन पुराना है और जानवरों ने उसे खा रखा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा। परिजनों का आरोप है कि पवन को अगवा कर हत्या के बाद शव खेत में फेंका गया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...