पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 02 किलोग्राम 342 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विगत रात्रि में महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज ग्राउण्ड की तरफ जाने वाले रास्ते से 01 अभियुक्त लकी गौड पुत्र राजू गौड निवासी नाथनगर भटवलिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया को 1.210 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा चीनी मिल ग्राउण्ड के पास से 01 अभियुक्त राज पटेल पुत्र स्व0 चन्द्रभान पटेल निवासी भगवान चौराहा थाना कोतवाली जनपद देवरिया को 1.132 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर क्रमशः मु0अ0सं0 200/2026 व 201/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Post a Comment