⚡ ब्रेकिंग News

यूपीपीसीएस परीक्षा में टॉप-10 तक पहुंचा अमेठी जिले का नाम, पूर्व सांसद स्मृति ईरानी समेत जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

यूपीपीसीएस परीक्षा में टॉप-10 तक पहुंचा अमेठी जिले का नाम, पूर्व सांसद स्मृति ईरानी समेत जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। यूपीपीएसीएस 2024 के परिणामों में अमेठी के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के मेधावी छात्रों ने यह साबित कर दिया कि सफलता मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से ही हासिल होती है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेगी। परिणामों में संग्रामपुर के आयुष पांडे ने टॉप-10 में स्थान बनाकर अमेठी का नाम रोशन किया। वहीं पंडरी गांव की स्नेहा शुक्ला का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ। जगदीशपुर की मानसी सिंह और गौरीगंज के रजनीश विक्रम सिंह का डिप्टी जेलर पद पर चयन भी जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा संग्रामपुर की अनुराधा सिंह और शुकुल बाजार के आशीष शुक्ला, जो पहले पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात थे, की सफलता यह दर्शाती है कि कठिन परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता।भेटुआ ब्लॉक के पूरे राम मिश्र निवासी विनय कुमार मिश्रा ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 71वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं अर्पित सिंह ने भी 71वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।पूर्व सांसद ने कहा कि इन सभी सफल अभ्यर्थियों में एक समान गुण है—लगन, धैर्य और आगे बढ़ने का जज्बा। यही गुण उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक लेकर गया है और यही अमेठी के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अमेठी के इन होनहार युवाओं की सफलता न केवल उनके परिवारों के लिए खुशी का अवसर है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व और उत्साह का क्षण भी है। जनपदवासियों ने भी सभी चयनित अभ्यर्थियों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...