स्नेहा ने चोथे प्रयास में चयनित हुई नायब तहसीलदार, क्षेत्र में खुशी की लहर
अमेठी। जनपद के एक छोटे से गांव कुड़वा डालव की रहने वाली स्नेहा ने अपनी मेहनत लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है चौथे प्रयास में सफलता पाते हुए स्नेहा ने 92 वीं रैंक हासिल की इसके बाद उनका चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है स्नेहा वर्तमान में सुल्तानपुर जिले के डामोर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता के रूप में कार्यरत थी। उनके पिता हरियाणा में एक राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य है, जबकि उनकी माता ग्रहणी है। चार बहनों में सबसे बड़ी स्नेहा की शादी नवंबर 2025 गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी विपुल पांडे से हुई जो सहायक अध्यापक है। स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। कक्षा 7 से 12 तक की पढ़ाई उन्होंने हरियाणा में की। इसके बाद उन्होंने अमेठी के आरआरपीजी कॉलेज से स्नातक और सुल्तानपुर केएनआई कॉलेज से परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की। अपनी सफलता का ए स्नेहा ने अपने परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने घर पर रहकर की पढ़ाई और ऑनलाइन माध्यमों से भी काफी मदद मिली। शादी के बाद ससुराल पक्ष का भी उन्हें पूरा सहयोग मिला।
Post a Comment