पूर्वपंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को कोर्ट से मिली जमानत, खुशी से झूम उठे समर्थक
अमेठी। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी को अदालत से जमानत मिल गई। जमानत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे न्याय की जीत बताया। चंद्रमा देवी अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष व उद्योगपति राजेश मसाला की पत्नी हैं। राजेश मसाला क्षेत्र में एक बड़े समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से सभी धर्म और जाति के लोगों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं।
अदालत से जमानत मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि चंद्रमा देवी को जिस मामले में आरोपी बनाया गया है, उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
राजेश मसाला ने कहा, “हम सत्य और धर्म में विश्वास करते हैं। सत्य और धर्म परेशान हो सकता हैं, लेकिन पराजित नहीं हो सकते।राजेश ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने बहुतो बार इसको नज़रंदाज़ किया है लेकिन हर चीज की एक सीमा है अब ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही के लिए वह मजबूर हो गए हैं। उन्होंने समाज विरोधी तत्वों को दो टूक शब्दों में कहा कि वे जाति-पात की राजनीति में विश्वास नहीं रखते हैं। उनके हर कार्य में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रहती है वो किसी की भी मदद करते हैं तो यह नहीं देखते हैं कि वह किस जाति और धर्म का है लेकिन कुछ सामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर लिखते हैं और जातिवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं ऐसे लोगों को अपने दामन में झांक कर देखना चाहिए कि उन्होंने अपनी समाज के लिए क्या किया है ऐसे लोगों को नसीहत देते हुए राजेश ने कहा कि समाज में विरोधाभास पैदा करने के बजाय अपने ही समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ कर दिखाये समाज की ठेकेदारी ऐसे नहीं चलती है। चंद्रमा देवी की जमानत के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है सभी ने न्यायपालिका के फैसले का स्वागत किया।
Post a Comment