⚡ ब्रेकिंग News

बिजली हादसे में जला गरीब का आशियाना, दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

बिजली हादसे में जला गरीब का आशियाना, दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद अमेठी के जामों क्षेत्र से एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहां एक गरीब परिवार का छापर का बना घर बिजली दुर्घटना में जलकर पूरी तरह राख हो गया। दिनांक 15 दिसंबर 2025 को हुई इस घटना में घर की पूरी गृहस्थी, अनाज और जरूरी सामान नष्ट हो गया, जिससे परिवार के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित गुड्डू पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम व पोस्ट राजामऊ, थाना जामों, तहसील गौरीगंज, जनपद अमेठी हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार के पास न तो रहने के लिए कोई ठिकाना बचा और न ही जीवनयापन के लिए आवश्यक संसाधन। मामला मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अयोध्या क्षेत्र) से जुड़ा है। विभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, इस प्रकरण में आवश्यक प्रपत्र एवं साक्ष्य उपलब्ध न कराए जाने का हवाला देते हुए दिनांक 17 मार्च 2026 को मामले को निस्तारित कर दिया गया।
हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनसे कभी भी कोई प्रपत्र या दस्तावेज़ मांगा ही नहीं गया। ऐसे में बिना सूचना दिए ही फाइल बंद कर देना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। विभागीय पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि भविष्य में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं, तो मामले पर पुनः विचार किया जा सकता है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है। उनके पास न तो रहने के लिए कोई स्थायी आश्रय बचा है और न ही दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साधन। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए।
यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करता है कि क्या सरकारी तंत्र में गरीब और असहाय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...