⚡ ब्रेकिंग News

तालाब में डूबने से दो किशोरों की मृत्यु, एक किशोर की बची जान, परिजनों में मचा कोहराम

तालाब में डूबने से दो किशोरों की मृत्यु, एक किशोर की बची जान, परिजनों में मचा कोहराम
 
केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मलिकपुर गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बालक को ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा लिया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार लगभग 3:30 से 4:00 बजे के बीच मलिकपुर गांव के तीन बच्चे—रत्नेश (13 वर्ष) पुत्र जियाराम, कक्षा 8, कुंदन (14 वर्ष) पुत्र रविंद्र, कक्षा 7 और अमन (13 वर्ष) पुत्र प्रमोद, कक्षा 5—गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से तीनों बच्चे डूबने लगे। घटना को पास में मौजूद ग्रामीण आदि शक्ति दूबे व अच्छेलाल ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल डायल 112 को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने रत्नेश और कुंदन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमन की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बताया जाता है तीनों बच्चे दलित परिवार से थे और उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं प्रशासन द्वारा परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...