सुल्तानपुर मे बनेगा नया वृहद गो-संरक्षण केंद्र, शासन स्तर से मिली हरी झंडी
बल्दीराय तहसील के बहेरी (पड़रे) व खारा में भूमि चिन्हांकन के निर्देश
सुल्तानपुर। जनपद में गो-संरक्षण को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन के ताजा आदेशों के अनुसार, जनपद में नवीन वृहद गो-संरक्षण केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
जिलाधिकारी कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बल्दीराय तहसील अंतर्गत विकास खंड धनपतगंज के ग्राम बहेरी (पड़रे) और ग्रामसभा खारा में गो-संरक्षण केंद्र निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन और पुनर्ग्रहण के निर्देश दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी बल्दीराय को निर्देशित किया गया है कि वह शीघ्र उपयुक्त भूमि का चयन कर प्रमाण-पत्र सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वहीं, शासन स्तर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गो-संरक्षण केंद्रों के निर्माण हेतु “कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (उत्तर प्रदेश जल निगम)” को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
Post a Comment