जय गुरुदेव सत्संग का भव्य आयोजन, मथुरा से पधारे राष्ट्रीय उपनिदेशक सतीश चंद्र महाराज का जोरदार स्वागत
अमेठी। जिले के बाजार शुकुल विकासखंड स्थित उरेरमऊ ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को जय गुरुदेव सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सत्संग पूर्व बखरा और पश्चिम बखरा के बीच देवस्थान बाबा मुहनी पचई ग्राउंड में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जय गुरुदेव आश्रम मथुरा के राष्ट्रीय उपनिदेशक सतीश चंद्र महाराज ने सत्संग किया। सत्संग स्थल पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। महाराज जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सत्संग सुनाया और शाकाहारी बनने की अपील की।
उपस्थित सत्संगियों ने बताया कि बाबा जय गुरुदेव के आश्रम से आए वक्ता द्वारा ऐसा कार्यक्रम क्षेत्र में पहली बार आयोजित किया गया है। अमेठी जिलाध्यक्ष मिठाई लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शुकुल बाजार बाबूलाल रामऔशान और उरेरमऊ ग्राम पंचायत के सत्संगियों ने दूर-दराज से आए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार साहू (मुंशी) और अयोध्या प्रसाद पाल (पंडा बाबा) ने दो दिन पहले से सहयोग करने वाले प्रेमियों का आभार जताया गया।
Post a Comment