साप्ताहिक बाजार से बाइक ले उड़े चोर, मच गया हड़कंप
बाजार शुक्ल अमेठी। साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदारी करने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरों ने उड़ा ली। गांव शिवली निवासी हर्षित तिवारी पुत्र अजय तिवारी बाजार में सब्जी खरीदारी करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक बाजार के समीप खड़ी करके सब्जी खरीदने चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने तहरीर में बताया मेरी बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस रजिस्टर नंबर यू पी 32 एन जे 8396 जिसके पंजीकृत वाहन स्वामी भाई शोभित तिवारी पुत्र अजय तिवारी है। बाइक लेकर घर से बाजार सब्जी खरीदने आया था। बाजार समीप तालाब से पहले महुआ पेड़ के पास बाइक खड़ी करके सब्जी खरीदने चला गया। समय करीब 7:00 बजे सब्जी खरीद कर आधे घंटे बाद वापस लौटकर आया तो बाइक मौके पर नहीं थी। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन नहीं लगा। इधर-उधर काफी देर तक तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका।
Post a Comment