ग्राम झामटा में गूंजी श्रीकृष्ण लीलाओं की कथा, आरती द्विवेदी दीदी के सानिध्य में भक्ति का माहौल
छिंदवाड़ा। ग्राम झामटा में आज भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आरती द्विवेदी दीदी के सानिध्य में आज की कथा का आयोजन किया गया, जिसमें गोवर्धन पूजा, भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं तथा कालिया नाग के साथ उनकी दिव्य लीला का सुंदर वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। गोवर्धन पूजा की महिमा बताते हुए प्रकृति संरक्षण और गौसेवा का संदेश दिया गया, वहीं कालिया नाग लीला के माध्यम से यह समझाया गया कि अहंकार का अंत निश्चित है। कार्यक्रम में ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। भजन-कीर्तन और कथा श्रवण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Post a Comment