विनर्स आर के एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम संग भव्य पुरस्कार वितरण, लोकप्रिय नेता गिरीश चंद्र शुक्ला ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
शुकुल बाजारअमेठी। कस्बे के विनर्स आर के एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र शुक्ला एवं विद्यालय प्रबंधक राम उजेरे शुक्ल द्वारा मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने नृत्य, गीत एवं नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
पुरस्कार वितरण में कक्षा एक की छात्रा सान्वी पांडेय एवं उमे रुबा, कक्षा तीन की छात्रा अवंतिका शुक्ला सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका शुक्ल ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक विकास की ओर अग्रसर करना है।इस अवसर पर अखिल शुक्ल, गीता निषाद, रुचि अग्रवाल सहित अन्य शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था एवं अनुशासित कार्यशैली की झलक देखने को मिली।
Post a Comment