उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथाना गोरसरा मोतिगरपुर की न्याय पंचायत आलापुर मे शिक्षा चौपाल आयोजित
मोतिगरपुर,सुल्तानपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथाना गोरसरा मोतिगरपुर सुल्तानपुर में न्याय पंचायत आलापुर मे शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया
जिसमें अरुण कुमार प्रजापति को आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय राघवपुर के श्री जैसराज यादव जी रहे। कार्यक्रम में न्याय पंचायत आलापुर के प्रत्येक विद्यालय के दो अध्यापक और दो अभिभावक भी आमंत्रित किए गए इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्र शबाना जो कंपोजिट विद्यालय राघवपुर से एवं प्रवीण यादव जूनियर हाई स्कूल kaithanaa के छात्र को जिले में छठवां स्थान पाने पर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और शैक्षिक सत्र 2026 27 के लिए नवीन नामांकन पर विशेष ध्यान दिया गया इस कार्यक्रम मैं जसराज यादव नरेंद्र प्रताप वर्मा कौशिक सिंह अरुण कुमार प्रजापति विनय विश्वकर्मा प्रभात कुमार कनौजिया विवेक सिंह रुपेश रमन श्रीवास्तव रामानंद आरती देवी श्री ज्ञानेंद्र कुमार सिंह इंद्रेश कुमार सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे। अरुण कुमार प्रजापति ने विचार व्यक्त किया कि किसी भी पौधों को उनके फलों से पहचाना जा सकता है अर्थात किसी विद्यालय के बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियां से वहां के अध्यापक की मेहनत और लगन को देखा जा सकता है। अरुण कुमार प्रजापति द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सादर अवगत कराया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर न्याय पंचायत आलापुर मोतिगरपुर की उपलब्धियां बहुत अच्छी चल रही हैं। इस वर्ष उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथाना और कंपोजिट विद्यालय राघवपुर ने मिलकर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 14 बच्चों का चयन देकर एक गौरव प्राप्त किया है।
Post a Comment