⚡ ब्रेकिंग News

महिला जन आक्रोश अभियान प्रेस वार्ता को प्रभारी मंत्री ने किया संबोधित

महिला जन आक्रोश अभियान प्रेस वार्ता को प्रभारी मंत्री ने किया संबोधित

केएमबी खुर्शीद अहमद
गौरीगंज, अमेठी। “महिला जन आक्रोश प्रदर्शन अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, गौरीगंज में एक गरिमामयी एवं प्रभावपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं अमेठी जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने अभियान की प्रासंगिकता एवं उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अभियान नारी सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में व्यापक जनजागरण उत्पन्न करने का सशक्त माध्यम है, तथा भारतीय जनता पार्टी सदैव मातृशक्ति के अधिकारों की रक्षा हेतु कृतसंकल्पित रही है। मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं दृढ़ नेतृत्व में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” संसद के दोनों सदनों में पारित होकर विधि का स्वरूप प्राप्त कर चुका है। इस ऐतिहासिक निर्णय का राष्ट्रव्यापी अभिनंदन हुआ तथा देश की समस्त मातृशक्ति ने इसे उत्सव रूप में अंगीकार कर सरकार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के समुचित प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया था, किन्तु समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा इसके प्रति अपनाया गया गैर-जिम्मेदाराना एवं नकारात्मक रवैया अत्यंत खेदजनक है। विपक्ष का यह आचरण नारी अधिकारों के प्रति घोर अन्याय एवं उपेक्षापूर्ण दृष्टिकोण का द्योतक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस व्यवहार से देशभर की महिलाओं के मन में गहन आक्रोश व्याप्त है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला मंत्री एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख राकेश विक्रम सिंह सहित पार्टी के अन्य गणमान्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, समाजोत्थान एवं नारी सशक्तिकरण के प्रति पुनः दृढ़ संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...