⚡ ब्रेकिंग News

थाना गौरी बाजार पुलिस ने एक अभियुक्त देशी तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

थाना गौरी बाजार पुलिस ने एक अभियुक्त देशी तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लबकनी रोड पर स्थित पुल के पास से एक अभियुक्त नाम पता धीरज चौहान पुत्र अशोक चौहान साकिन कालाबन थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को 01 देशी तमंचा 315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा बरामद 01 देशी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस को कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 137/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...