स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वर्षों से एक ही जगह जमे 53 अधिकारी एवं कर्मचारी हटाए गए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और अपर निदेशक कार्यालयों में लंबे समय से तैनात 53 प्रशासनिक अधिकारियों, प्रधान सहायकों और वरिष्ठ सहायकों का तबादला कर दिया है। सरकार ने इस कार्रवाई को जनहित में लिया गया निर्णय बताया है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है, वे वर्षों से एक ही कार्यालय में कार्यरत थे। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद विभाग ने व्यापक स्तर पर तबादला प्रक्रिया को अमल में लाया।
कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने की कोशिश
बताया जा रहा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अपर निदेशकों के कार्यालयों में तैनात कुछ कर्मचारियों पर मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट तैयार करने, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के मेडिकल बिलों के निस्तारण तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक देरी और हीलाहवाली के आरोप लगते रहे थे। ऐसे में सरकार ने व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
जनहित में जारी किया गया तबादला आदेश
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। विभाग का मानना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विशेष सचिव ने जारी किए आदेश
इस संबंध में विशेष सचिव स्वास्थ्य करुणेश कुमार सिंह की ओर से तबादला आदेश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के भीतर इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- राज शेखर तिवारी - CMO, जौनपुर
- अनुराग लावानिया - CMO, मथुरा
- पंकज कुमार - CMO, मुजफ्फरनगर
- सौरव उपाध्याय - CMO, संत कबीर नगर
- प्रतिभा आनंद - डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल, लखनऊ
- इंद्रदेव सिंह - CMO, कानपुर नगर
- नीरज कुमार राय - CMO, बलिया
- राजन कुमार सिंह - CMO, मेरठ
- प्रतीक कुमार सिंह - CMO, बरेली
- राम किशुन - CMO, गोंडा
- सुशील कुमार सरोज - मोतीलाल नेहरू अस्पताल, प्रयागराज
- फहद फर्रहमान किदवई - जिला महिला अस्पताल, बाराबंकी
- अतुल कुमार श्रीवास्तव - CMO, सुल्तानपुर
- अमरीश पाठक - CMO, हाथरस
- मीना शर्मा - CMO, मथुरा
- मनीष कुमार त्रिपाठी - CMO, गोरखपुर
- सुदामा प्रसाद - जिला महिला अस्पताल, गोरखपुर
- कमरून निशा - CMO, गोरखपुर
- राजेश कुमार तिवारी - CMO, बांदा
- अनुराग द्विवेदी - CMO, बांदा
- पंकज कुमार त्रिपाठी - CMO, बांदा
- महेंद्र कुमार द्विवेदी - CMO, बांदा
- गौरव दीक्षित - CMO, बांदा
- आराण्या पाल - डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल, लखनऊ
- अभिषेक रंजन - CMO, बहराइच
- नेहा सिंह - स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल, प्रयागराज
- मनीष कुमार त्रिपाठी - CMO, गोरखपुर
- संतोष कुमार वर्मा - राम सागर मिश्रा 100 बेड संयुक्त अस्पताल, लखनऊ
- आलोक सिंह - CMO, गाजियाबाद
- तृप्ति - CMO, बांदा
- प्रमोद कुमार - CMO, गोंडा
- मनीष रंजन - CMO, देवरिया
- प्रमोद कुमार पांडेय - CMO, चंदौली
- हिमांशु गुप्ता - CMO, अमरोहा
- मार्कंडेय पांडेय - CMO, गोरखपुर
- पवन कुमार सिंह - CMO, इटावा
- शरद कुमार श्रीवास्तव - CMO, अंबेडकरनगर
- अभय सक्सेना - CMO, प्रयागराज
- विनय सिंह टोरिया - CMO, पीलीभीत
- निवेदिता पांडेय - CMO, मऊ
- अंबरीश कुमार वर्मा - सचिवालय डिस्पेंसरी, लखनऊ
- राम दुलारे - CMO, कुशीनगर
- सुधीर कुमार श्रीवास्तव - CMO, कुशीनगर
- नीरज कुमार श्रीवास्तव - CMO, आगरा
- रूबीना इस्लाम - CMO, मऊ
- संजय कुमार अवस्थी - CMO, बाराबंकी
- देव कुमार - 100 बेड संयुक्त जिला अस्पताल, शामली
- रामराज - CMO, बहराइच
- जितेंद्र कुमार तिवारी - CMO, सुल्तानपुर
- कमलेश कुमार सिंह - CMO, उन्नाव
- कुंवर हीरेश सरन सक्सेना - CMO, पीलीभीत
- राजकुमारी शर्मा - CMO, आगरा
- अनिल कुमार वर्मा - CMO, कुशीनगर
Post a Comment