⚡ ब्रेकिंग News

मोहम्मद यासीन खान बने सम्यक पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव, शुभचिंतकों में खुशी की लहर

मोहम्मद यासीन खान बने सम्यक पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव, शुभचिंतकों में खुशी की लहर

केएमबी संवाददाता
लखनऊ। सम्यक पार्टी में विचार-विमर्श के उपरान्त मोहम्मद यासीन खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव नामित किया गया। इसी के साथ पार्टी ने मोहम्मद यासीन से अपेक्षा की है कि अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में वह संगठन के व्यापक प्रचार प्रसार में पूर्ण सहयोग करेंगे और पार्टी की रीतियों एवं नीतियों से आम जनमानस को अवगत कराएंगे। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त है कि मोहम्मद यासीन के सक्रिय और अनुशासित व्यक्तित्व से पार्टी की विचारधारा और संगठन का पूरे देश में व्यापक प्रचार एवं प्रसार होगा और सम्यक पार्टी देश की पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में स्थापित होगी। इस महत्वपूर्ण पदभार के लिए पार्टी नेतृत्व ने मोहम्मद यासीन को हार्दिक बधाई एवं स्वर्णिम राजनीतिक भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की है। मोहम्मद यासीन के सम्यक पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव बनने से समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है। समर्थकों का कहना है कि मोहम्मद यासीन खान के राष्ट्रीय महासचिव बनने से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व को मोहम्मद यासीन को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...