बौद्ध मेले में हापुड़ के 70 धम्म उपासकों ने किया प्रतिभाग, बुद्ध की शिक्षाओं से हुए परिचित
हापुड़। ग्लोबल पीस फाउंडेशन, हापुड़ के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित बौद्ध मेले में करीब 70 धम्म उपासकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी ने बौद्ध धम्म के इतिहास, तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं, भारतीय बौद्ध संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बौद्ध धम्म का प्रचार-प्रसार करना तथा भगवान बुद्ध के मैत्री, करुणा, प्रज्ञा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। मेले में प्रतिभागियों ने बौद्ध संस्कृति एवं धम्म से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर पीएचडी स्कॉलर ओमपाल सिंह, सत्य प्रकाश गौतम, प्रदीप कुमार, ताराचंद, प्रेमवती, मुनेश देवी, बबली गौतम, सविता बोध, अमित कुमार, ललित कुमार सहित अनेक बच्चों ने सहभागिता की। ग्लोबल पीस फाउंडेशन की ओर से सुभारती विश्वविद्यालय के बुद्धिस्ट कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. हीरो हितो एवं बौद्ध मेले के सचिव श्रद्धेय राजकुमार सागर के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से धम्म उपासकों को इस आयोजन में शामिल होकर ज्ञान अर्जित करने का अवसर मिला।
Post a Comment