⚡ ब्रेकिंग News

नए थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने लम्भुआ कोतवाली का पदभार किया ग्रहण, नए कोतवाल के लिए रहेगा चुनौतियों का अंबार

नए थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने लम्भुआ कोतवाली का पदभार किया ग्रहण, नए कोतवाल के लिए रहेगा चुनौतियों का अंबार 

 केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
लंभुआ,सुल्तानपुर। थाना लंभुआ के नए प्रभारी शिवनारायण सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कोतवाली की कमान संभालते ही उनके सामने कई गंभीर मामलों का खुलासा एवं गिरफ्तारी करना बड़ी चुनौती होगी। क्षेत्र के बेदूपारा गांव में दो घरों में हुई बड़ी चोरियों ने जहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं बनकटवा गांव के पास गेहूं के खेत में कटे मानव अंग मिलने का मामला भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
इसके अलावा महमूदपुर चौपरिया गांव के पास दियरा रोड के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवती के शव की गुत्थी सुलझाना भी नए थाना प्रभारी की प्राथमिकता होगी। वहीं यौन शोषण के आरोपी भाजपा नेता हरिओम अग्रहरि की गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। अब देखना होगा कि नए थाना प्रभारी इन लंबित मामलों का कितनी तेजी से खुलासा कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति जनता का भरोसा कायम कर पाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...