⚡ ब्रेकिंग News

हापुड़ में आज से सजेगा टी-20 क्रिकेट का महाकुंभ, 10 टीमें खिताब के लिए दिखाएंगी दमखम

हापुड़ में आज से सजेगा टी-20 क्रिकेट का महाकुंभ, 10 टीमें खिताब के लिए दिखाएंगी दमखम

2 दिसंबर तक चलेगी रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता, दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क

 केएमबी अरुण बेनीवाल
हापुड़। जनपद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हापुड़ में 22 नवंबर से रोमांचक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। आगामी 2 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हापुड़ सहित आसपास के क्षेत्रों की कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और खिताब जीतने के लिए मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी।

प्रतियोगिता के सभी मुकाबले के-8 क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि दर्शकों को मैच देखने के लिए किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। क्रिकेट प्रेमी मैदान पर पहुंचकर निःशुल्क मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।

इस भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सन्नी जैन सर्राफ और अंश जैन सर्राफ की पहल पर किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट को बढ़ावा देना और क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके।

आयोजक अंश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...