झपटमारी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-43/2026 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बंधित प्रकाश में आए 04 अभियुक्त नाम पता क्रमशः सनी उर्फ मंगरु पुत्र स्व0 राजेन्द्र डोम निवासी लालडीगी पार्क थाना राजघाट जनपद गोरखपुर, करण डोम पुत्र जितेन्द्र डोम उर्फ टासर डोम निवासी लालडिगी पार्क थाना राजघाट जनपद गोरखपुर, बन्टी कुमार पुत्र स्व0 कुन्दन निवासी सुरज कुण्ड कॉलोनी रामलीला मैदान थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर व मुन्ना डोम पुत्र स्व0 जयप्रकाश डोम निवासी मल्लाह टोली वार्ड डोमखाना थाना रुद्रपुर जनपद देविरया शाम में बालू छापर रेलवे क्रांसिंग के पास से गिरफ्तार करते हुए। उनके पास से छपटमारी का 04 पीली धातु का लॉकेट, 02 पीली धातु का कान का टॉप्स, 5000/- रुपये व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल बजाज पल्सर बरामद कर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी 2026 को थाना बरहज पर वादी विश्वजीत गौतम निवासी लवरछी थाना बरहज जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि 11 फरवरी 2026 को वादी की माता कस्बा बरहज स्थित सेंट्रल बैंक से पैसा निकालकर घर आ रही थी, उसी दौरान रास्ते में उक्त चारों अभियुक्तगण द्वारा वादिनी की माता को भरमाकर उनका पर्स जिसमें 6000/- रूपया, कान का टॉप्स व मंगलसूत्र छीनकर भाग गए जिसके संबंध में थाना बरहज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 43/2026 धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।दौराने पूछताछ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण थाना बरहज की घटना के साथ-साथ थाना खजनी व थाना चौरी-चौरा जनपद गोरखपुर मे भी घटना कारित करना स्वीकार किये हैं।
Post a Comment